Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

ट्रक ने कार को मारी टक्कर:हादसे में दो की मौत

ट्रक ने कार को मारी टक्कर:हादसे में दो लोगों की मौत

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना इलाके में स्थित दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस पर शनिवार—रविवार की मध्य रात्रि को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसा शनिवार रात डेढ़ बजे चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था। जहां दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस पर पुलिया नंबर 181 कावड़ के पास एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जहां पुलिस को मौके से एक युवक के पास आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान सोनू पुत्र जोगिंदर (28) निवासी हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक सोनू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं दूसरे युवक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। वहीं परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश के लिए एक्सप्रेस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *