Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: हाईवे पर वाहनों को खड़ा कर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने शुरू की हड़ताल

मांग पत्र सौपते ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के लोग

अनूपपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की एसईसीएल जमुना–कोतमा क्षेत्र एवं हसदेव क्षेत्र के कोयला खदानों में कोयला परिवहन का कार्य करने वाले वाहन मालिकों ने कालरी प्रबंधन और लिफ्टर पर कोयला लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली किए जाने तथा भाड़े में वृद्धि नहीं किए जाने के आरोप लगाते हुए मंगलवार को डोला में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कोयला परिवहन का कार्य बंद करते हुए वाहनों को नेशनल हाईवे पर खड़ा कर विरोध किया। वाहन मालिकों की हड़ताल से कोयला खदान में रोड सेल कोयले का परिवहन पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे कालरी प्रबंधन को नुकसान का सामना भी करना पड़ रहा है।

राजेश सिंह टेक्निकल इंस्पेक्टर आमाडाड ओपीसी ने बताया कि हड़ताल के कारण प्रतिदिन होने वाले लगभग तीन हजार टन कोयला परिवहन इससे प्रभावित है। ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी रिंकू मिश्रा ने बताया कि आंदोलन लंबा खिंचने की स्थिति में प्रतिदिन सात से आठ हजार टन तक कोयला परिवहन प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि भाड़ा नहीं बढ़ाए जाने की वजह से ट्रक मालिक वैसे भी नुकसान का सामना कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन लोडिंग के नाम पर की जा रही रुपए की वसूली से भी ट्रांसपोर्टर परेशान है। जिसके लिए 10 दिसंबर को थाना रामनगर पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया था। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कोयला परिवहन के कार्य में लगे ट्रकों से लगातार अवैध वसूली की जा रही है। कोयला लोडिंग खर्च एवं खदान खर्च के नाम पर कोयला लिफ्टर एवं प्रबंधन ट्रक मालिकों से अवैध राशि वसूली जा रही है। इसके साथ ही भाड़े में की गई कटौती के कारण ट्रकों का संचालन करना असंभव हो गया है। ट्रक मालिकों का कहना है कि बढ़ती लागत और घटते भाड़े के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे उनका व्यवसाय संकट में आ गया है। मौके पर नायब तहसीलदार आमाडाड ज्ञापन लेने मौके पर पहुंचे।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से सुनवाई नहीं की जाती, तब तक कोयला परिवहन पूरी तरह बंद रखा जाएगा। संगठन के विरोध प्रदर्शन केदौरान लेखन चंद्रा, गिरीश शुक्ला, राम जी, श्याम मुरारी शर्मा ,शिवानंद शुक्ला ,रामानंद शुक्ला ,प्रशांत शुक्ला ,संतोष सहित दर्जनों ट्रक मालिक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *