Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

ट्रंप मिले नेतन्याहू से, कहा- हमास ने हथियार नहीं छोड़े तो अंजाम होगा बुरा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो एस्टेट में। फोटो - इंटरनेट मीडिया

फ्लोरिडा (अमेरिका), 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यहां इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कहा कि अगर हमास ने हथियार नहीं छोड़े तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा, ”अगर हमास हथियार छोड़ देता है, तो गाजा शांति योजना का अगला चरण तेजी से आगे बढ़ सकता है।”

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने मार-ए-लागो एस्टेट में नेतन्याहू के साथ खड़े होकर ट्रंप ने यह भी दावा किया कि शांति समझौते का समर्थन करने वाले दर्जनों अन्य देश आतंकवादी समूह हमास को खत्म करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा, ”हमास को हथियार छोड़ने के लिए बहुत कम समय दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर हमास के कदमों पर निगरानी रखेंगे। हमास अगर हथियार छोड़ने के वादे से मुकरता है तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ”हमारे साथ 59 देश हैं। वह हमास के गढ़ में घुसकर उसे खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसमें इजराइल की मदद की भी जरूरत नहीं है। हम (ट्रंप-नेतन्याहू) अभी भी वेस्ट बैंक पर पूरी तरह से सहमत नहीं हैं।” नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक बहुत अच्छी रही।उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने घोषणा की कि ट्रंप इजराइल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार अभी तक किसी गैर-इजराइली को नहीं दिया गया है।

ट्रंप ने बैठक से पहले कहा कि अगर ईरान फिर से अपने बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम बनाना शुरू करता है तो वह ईरान पर इजराइली हमले का समर्थन करेंगे। राष्ट्रपति ने नेतन्याहू की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह युद्धकालीन प्रधानमंत्री हैं। वह हीरो हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से नेतन्याहू को माफी देने के बारे में बात की है। प्रधानमंत्री पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप हैं।

विदेशमंत्री मार्को रूबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने ट्रंप की बैठक से पहले नेतन्याहू से मुलाकात की। नेतन्याहू का यह दौरा अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के कतर, मिस्र और तुर्किये के वरिष्ठ अधिकारियों से शांति योजना में अगले कदमों पर चर्चा करने के एक सप्ताह बाद हुआ है। इजराइल-हमास के बीच युद्धविराम नवंबर में लागू हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *