Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

ट्रंप ने जेलेंस्की से बातचीत में कहा – यूरोप रूसी तेल खरीद बंद करे, चीन पर भी दबाव डाले

वॉशिंगटन/कीव, 04 सितंबर (Udaipur Kiran News)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई फोन कॉल में कहा कि यूरोप को तुरंत रूसी तेल की खरीद बंद करनी चाहिए और चीन पर भी आर्थिक दबाव डालना चाहिए। यह जानकारी एक व्हाइट हाउस अधिकारी ने दी।

ट्रंप जेलेंस्की

अधिकारी के अनुसार, यह बातचीत “कोएलिशन ऑफ द विलिंग” के तहत हुई, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य यूरोपीय नेता शामिल थे। इसी दौरान मैक्रों और यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप को कॉल से जोड़ा। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि रूस को युद्ध के लिए धन यूरोप से मिल रहे तेल राजस्व से मिल रहा है, जो सिर्फ पिछले एक साल में 1.1 अरब यूरो तक पहुंच गया।

ट्रंप ने यह भी कहा कि यूरोप को चीन पर आर्थिक दबाव बढ़ाना होगा, क्योंकि बीजिंग अप्रत्यक्ष रूप से रूस को सहारा दे रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि पुतिन शांति की दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो अमेरिका और उसके सहयोगियों को “कड़े कदम” उठाने होंगे।

फिनलैंड के राष्ट्रपति का बयान

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि ट्रंप ने अमेरिका और यूरोप को मिलकर रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है, जिसमें खास तौर पर तेल और गैस को निशाना बनाने की बात कही गई है।

स्टब ने फिनिश मीडिया को बताया कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ट्रंप के करीबी सलाहकार अगले 24 घंटों में इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *