Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में रोज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म फिलहाल अपनी लागत निकालने से काफी दूर नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया दांव खेला है।

दर्शकों के लिए खास ऑफर

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए अब ‘बाय वन, गेट वन फ्री’ ऑफर की घोषणा की गई है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ 29 दिसंबर तक ही मान्य रहेगा।

अब तक की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन करीब 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही चार दिनों में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कारोबार 23.75 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। अब देखना होगा कि यह ऑफर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कितना असरदार साबित होता है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *