Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : इंश्योरेंस के नाम पर ठगी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपित

फरीदाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पॉलिसी बाजार का कर्मचारी बन इंश्योरेंस के नाम पर हजारों रुपये की ठगी मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दरियाव नगर, रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक फोन कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को पॉलिसी बाजार का कर्मचारी बताया और उसकी इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर भुगतान करने को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने 17 हजार 644 रुपये का भुगतान कर दिया। अगले दिन आरोपी का पुन: फोन आया और कहा गया कि उसकी पेमेंट स्टक हो गई है तथा दोबारा भुगतान करना होगा। ठग के कहने पर शिकायतकर्ता ने फिर से 17 हजार 644 रुपये का भुगतान कर दिया। जब शिकायतकर्ता को पॉलिसी प्राप्त नहीं हुई तो उसने पॉलिसी बाजार के कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय, निवासी गांव कुचिला, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी नटवर नगर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा सुमित शर्मा, निवासी गांव अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुमित शर्मा इस मामले में खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता अपने दोस्त आरोपी अजय को दिया था, और अजय ने इस खाते को आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी सुमित शर्मा के खाते में ठगी की कुल 35 हजार 288 रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। आरोपी सुमित मथुरा के एक स्कूल में कैब चालक है, जबकि आरोपी अजय बेरोजगार है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश जेल भेजा गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *