गुजरात से तस्करी कर लाई जा रही 9.5 टन अवैध खैर की लकड़ी ट्रक सहित जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर (Udaipur Kiran). थाना प्रतापनगर पुलिस ने Gujarat से तस्करी कर Haryana ले जाई जा रही अवैध खैर की गीली लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने ट्रक सहित 9.5 टन अवैध खैर की लकड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Gujarat

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त Superintendent of Police उमेश औझा और वृताधिकारी नगर पूर्व छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में, थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने मादड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की. पुलिस ने ट्रक नंबर RJ 29 GB 3306 से 9.5 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी जब्त की.

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं—

  1. हनिफ खान पिता जुम्मा खान, निवासी धीरीयावास, थाना टपूकड़ा, जिला खैरथल, Rajasthan

  2. हसिन पिता युसुफ खान, निवासी अजीतमल, थाना अजीतमल, जिला औरेया, Uttar Pradesh

पुछताछ में दोनों ने बताया कि यह लकड़ी Gujarat के अंबाजी के पास से ट्रक में लोड कर पानीपत, Haryana ले जाई जा रही थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम कार्यवाही व अनुसंधान जारी है.

Leave a Comment