Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

गुजरात से तस्करी कर लाई जा रही 9.5 टन अवैध खैर की लकड़ी ट्रक सहित जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर (Kiran News)। थाना प्रतापनगर पुलिस ने गुजरात से तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही अवैध खैर की गीली लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक सहित 9.5 टन अवैध खैर की लकड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश औझा और वृताधिकारी नगर पूर्व श्री छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में, थानाधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने मादड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक नंबर RJ 29 GB 3306 से 9.5 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी जब्त की।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं—

  1. हनिफ खान पिता जुम्मा खान, निवासी धीरीयावास, थाना टपूकड़ा, जिला खैरथल, राजस्थान

  2. हसिन पिता युसुफ खान, निवासी अजीतमल, थाना अजीतमल, जिला औरेया, उत्तर प्रदेश

पुछताछ में दोनों ने बताया कि यह लकड़ी गुजरात के अंबाजी के पास से ट्रक में लोड कर पानीपत, हरियाणा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम कार्यवाही व अनुसंधान जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *