Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में चोरी हुई बुलेट बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पानीपत पुलिस द्वारा पकड़े गए बुलेट बाइक चोर

पानीपत, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस की टीम ने चोरी की एक बुलेट बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भगत सिंह कॉलोनी निवासी रियान व नवीन कॉलोनी निवासी मोहिद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों को बुलेट बाइक चलाने का शौक है। दोनों ने मिलकर शौक पूरा करने के लिए उक्त बुलेट बाइक चोरी की।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म दो युवक एक बुलेट बाइक पर सवार होकर छोटू राम चौक की ओर से गंदा नाला पटरी होते हुए सेक्टर 11/12 एसडीवीएम स्कूल की तरफ आ रहे हैं। बाइक चोरी होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने एसडीवीएम स्कूल के नजदीक गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी शुरू कर दी। टीम को कुछ देर पश्चात दो युवक छोटू राम चौक की और से एक बुलेट बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस टीम ने इशारा कर बाइक को रुकवाया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रियान निवासी भगत सिंह कॉलोनी व मोहिद निवासी नवीन कॉलोनी के रूप में बताई।

बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक 10 दिसंबर को मित्तल मैगा माल की पार्किंग से चोरी करना स्वीकारा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों दोस्त हैं। उन दोनों को बुलेट बाइक चलाने का शौक है। दोनों ने मिलकर बुलेट बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उक्त बुलेट बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *