Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बांदा: फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

बांदा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जसपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को आपसी विवाद में जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर तमंचे से फायर करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा जिंदा कारतूस बरामद किया हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम ग्राम गड़रिया निवासी अभय सिंह, ​अभिषेक यादव है। 26 दिसंबर की शाम थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गड़रिया में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुईं थी, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना जसपुरा में तहरीर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

———–

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *