
बांदा, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद बांदा में अतर्रा पुलिस ने शुक्रवार को गैस सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया कुशल निवासी कमलेश कुमारी ने 11 दिसंबर को थाने में सूचना दी थी कि 10 दिसंबर की रात गांव के तुग्गन और उसके साथियों ने घर की खिड़की तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे.
छानबीन के दाैरान पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को दबोच कर दो गैस सिलेंडर, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए . इनके नाम रामनरेश पुत्र राम गोपाल, निवासी मूशानगर, बिसंडा रोड, कस्बा व थाना अतर्रा, जनपद बांदा और विनोद उर्फ तुग्गन पुत्र बुद्धविलास, निवासी सेमरिया कुशल, थाना अतर्रा, जनपद बांदा हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह
