Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : जॉब का झांसा देकर ठगी, खाताधारक सहित दो गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपित

फरीदाबाद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि एन.एच.-5, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि दस सितम्बर को इंस्टाग्राम चलाते वक्त उसे पार्ट टाइम जॉब से संबंधित विज्ञापन देखा और उस पर दिये गये लिंक पर अपनी जानकारी भरी। जिसके कुछ देर बाद उसके पास एक कॉल आया जिसने खुद को मिलियन माइंड मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड का असिस्टेंट मेनेजर बताया और उससे व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने पार्ट टाइम जॉब के लिए बताये गये खातों में एक लाख 26 हजार 761 रू भेज दिये। जब उसे कोई काम नहीं दिया गया तो उसे अहसास हुआ कि उसके साथ फ्राड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुजल सिंह राठौर निवासी गोविन्द विहार, जयपुर व शिवम चावला निवासी कृष्णा नगर जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है। सुजल ने शिवम का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था. जिसके खाता में ठगी के 40 हजार रू आये थे। आरोपी सुजल 12वीं तथा शिवम बीए पास है। आरोपियों को गुरुवार अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *