Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपित

सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और मेडिकल चौकी की पुलिस ने कावाखाली इलाके में अभियान चलाकर करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से एक किलो 907 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जबकि एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम हेमराज देवनाथ और मोहम्मद सद्दाम है।

सूत्रों के अनुसार, मालदा के कालियाचक से एक चार पहिया वाहन से सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर की तस्करी की योजना थी। जिसकी गुप्त सुचना एसओजी की टीम को लग गई। सूचना के आधार पर कावाखाली इलाके में एसओजी और मेडिकल चौकी की पुलिस ने सोमवार दोपहर अभियान चलाकर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान वाहन के सीट के नीचे से तीन पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका वजन करीब दो किलो है। जबकि अनुमानित बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों तस्करों को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेंगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *