Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बासंती हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

सड़क दुर्घटना

दक्षिण 24 परगना, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले में बासंती हाईवे पर सोमवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल हलीम मोल्ला और सैफुद्दीन मोल्ला के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना बासंती थानांतर्गत आमझाड़ा इलाके में हुई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही थीं। नियंत्रण खोने के बाद दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई है, जिससे सवार युवक सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद बसंती हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य कर दिए गए।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं दुर्घटना के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *