Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

हथियारों के साथ दो सगे भाई अवैध गिरफ्तार

बरामद हथियार

हावड़ा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हावड़ा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रवींद्र प्रसाद (32) और जितेंद्र प्रसाद (29) के रूप में हुई है। दोनों हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत साल्किया, पिलखाना स्थित फकीर बागान लेन के निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों को स्ट्रैंड रोड के पास से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो अलग-अलग बैग से कुल तीन अवैध हथियार बरामद किए गए, जिनमें एक 7.65 एमएम पिस्टल और दो सिंगल शॉट बंदूकें शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास से 21 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

आरोपितों से जब हथियार रखने के संबंध में पूछताछ की गई तो वे कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक कारण नहीं बता सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कोलकाता पुलिस के एसटीएफ थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और इनके इस्तेमाल की मंशा क्या थी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *