Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मुखानी थाना क्षेत्र में दो सगे भाई सुनील और मनोज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत दो

मुखानी थाना क्षेत्र में दो सगे भाई सुनील और मनोज की संदिग्ध मौत,

हल्द्वानी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्ची नगर के पास एक घर में दो सगे भाइयों सुनील और मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की गहन जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के अंदर मृत अवस्था में मिले। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।लोगों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।मामले की जांच अलग-अलग बिंदुओं पर की जा रही है और पुलिस ने कहा है कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और निष्कर्ष सामने आएंगे।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *