Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पुरुलिया में आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत

घटनास्थल

पुरुलिया, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के बलरामपुर ब्लॉक के कदमडी गांव में में शनिवार अपराह्न आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र लगभग साढ़े तीन साल थी। मृत बच्चों की पहचान सालेमान हेमब्रम और आकाश बेसरा के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किसी तरह से घास-फूस के ढेर में आग लग गई थी। स्थानीय निवासियों का प्रारंभिक अनुमान है कि इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार अपराह्न अचानक घास-फूस के ढेर में आग लग गई। उसी समय दो बच्चे झुलस गए। आग देखकर इलाकावासी उसे बुझाने के लिए दौड़े आए। इसके बाद उन्होंने घास के ढेर के अंदर से गंभीर हालत में दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें बलरामपुर बांसगड़ ग्रामीण अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीण भरत हेमब्रम ने बताया, हमने सिर्फ देखा कि घास के ढेर में आग लगी है। हम पानी डालकर आग बुझाना चाह रहे थे। उसी समय हमें दिखाई दिया कि वहां एक बच्चा है। हम वहां दौड़कर पहुंचे। जाकर देखा तो वहीं उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, एक अन्य ग्रामीण माशराम मुर्मू ने कहा कि घास के ढेर में आग लगी। यह देखकर हम दौड़े। मशीन से पानी डालने लगे। आग बुझने पर अंदर दो बच्चों को देखा। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस आई। लेकिन आग कैसे लगी, यह नहीं बता सकते।

घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *