Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

20-20 हजार के इनामी दो गो-तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार इनामी दो गो-तस्कर

मीरजापुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20-20 हजार रुपये के इनामी दो शातिर गो-तस्करों को अहरौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को थाना अहरौरा पुलिस ने जंगल के रास्ते वध के लिए ले जाए जा रहे 21 गोवंशों को बरामद करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक गो-तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी अंधेरे और भौतिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना अहरौरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मंगलवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर अहरौरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भक्शी नदी मोड़ के पास से फरार इनामी अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनेश्वर विश्वकर्मा पुत्र फेका विश्वकर्मा निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चंदौली (हाल पता इस्माइलपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार) तथा सचाऊ बिंद पुत्र बौडम निवासी सरिया के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *