Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

भदोही: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

घायल बदमाश को ले जाते पुलिस कर्मी

भदोही, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार की भोर में औराई पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को बताया कि औराई पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम रविवार भोर तीन बजे बजे वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान नहर पुलिया से ज्ञानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो वे लोग फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनकी पहचान प्रयागराज जिले के फूलपुर निवासी शिवम भारतीय और उसका साथी थरवई के महाराज के चकिया निवासी मोनू तिवारी के रूप में हुई।

एसपी ने बताया कि शिवम के खिलाफ 16 से अधिक मुकदमें विभिन्न थानाें में दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घाेषित है। पैर में गोली लगने से घायल होने पर शिवम काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक कारतूस खोखा बरामद हुआ है। औराई में हुई चाकूबाजी की घटना में शिवम भारती वांछित था।—————-

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *