Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : दुकानदार से 50 लाख की फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी कुलदीप सिंह।

जींद, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नरवाना के व्यापारी नरेश जैन से रविवार को पर्ची फैंक फायर कर 50 लाख रुपये की चौथ मांगने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की रात नरवाना सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह को सूचना मिली कि मुख्य आरोपित अनूप बेलरखां दातासिंह वाला बार्डर की तरफ बाइक पर जा रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपित अनूप बेलरखां को चारों तरफ से घेर लिया। अपने आपको चारों तरफ से घिरा देखकर अनूप बेलरखां ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

दोनों तरफ से गोलियां चली। इसमें दो गोली अनूप बेलरखां की दोनों टांगों पर लगी और वह वहीं गिर गया। एक गोली सीआईए प्रभारी सुखदेव को छाती में लगी लेकिन बुलैट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। पुलिस ने अनूप बेलरखां को गिरफ्तार कर लिया और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अनूप बेलरखां की बाइक चलाने वाले दूसरे बदमाश कैथल जिले के गांव सिरटा निवासी गौरव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इसमें जो मुख्य आरोपी अनूप जिसने फायर किया है, उस पर कुल मिला कर सात मामले दर्ज हैं। पहले उस पर पांच मामले दर्र्ज थे। अब उस पर दो और मामले दर्ज किए हैं। यह किसी गैंग से नही मिले हैं। अबतक की पूछताछ में सामने आ रहा है कि ये लोग डर का माहौल बना कर अपना नाम बदमाशी के मामले में चमकाना चाहते थे और अपनी गैंग बनाना चाहते थे। हिसार, जींद में अनूप पर हत्या का प्रयास, स्नैचिंग के पांच मामले दर्ज थे।

यह किसी गैंग से नही मिले हैं। अबतक की पूछताछ में सामने आ रहा है कि ये लोग डर का माहौल बना कर अपना नाम बदमाशी के मामले में चमकाना चाहते थे और अपनी गैंग बनाना चाहते थे। हिसार, जींद में अनूप पर हत्या का प्रयास, स्नैचिंग के पांच मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि अनूप ने पुलिस पर प्वायंट टू थ्री बोर की गोलियां चलाई। इसमें खाली खोल और आठ जिंदा कारतूस मिले हैं और दूसरा प्वायंट थ्री वन फाइव फोर है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *