Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैन में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन प्रारंभ

प्रतीकात्मक तस्वीर

उज्जैन, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा के विद्वान ज्योतिषी अपने शोध परक व्याख्यान प्रस्तुत कर रहे हैं।

संयोजक ज्योतिषाचार्य डॉ. सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने की। सारस्वत अतिथि डॉ. एचएस रावत नई दिल्ली, समाजसेवी एवं शिप्रा परिक्रमा यात्रा समिति अध्यक्ष नरेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुराविद डॉ. रमन सोलंकी, कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेेशक डॉ. गोविंद गन्धे, संस्कृत ज्योतिर्विज्ञान वेद अध्ययनशाला अध्यक्ष प्रो. बीके आंजना और दक्षिण एशियाई ज्योतिष महासंघ अंतरराष्ट्रीय समिति सदस्य प्रो. चूड़ामणि पांडेय थे। विशेष रूप से धर्मगुरु डॉ. एचएस रावत दिल्ली, आचार्य कैलाशपति नायक अशोक नगर, प्रो. निलि त्रिपाठी भोपाल आए हैं। संचालन डॉ महेंद्र पंड्या ने किया। आभार डॉ. रश्मि मिश्रा ने माना।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *