नालंदा जिले में दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी

नालंदा, Biharशरीफ 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) .जिला मुख्यालय स्थित टाऊन हॉल में आज बुधवार को मनीष शर्मा अपर समाहर्ता नालंदा एवं वैभव नितिन काजले अनुमंडल पदाधिकारी Biharशरीफ द्वारा दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ किया गया.

इस मौके पर अधिकारियों ने युवा उत्सव को जिले में प्रतिभा संवर्द्धन का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मकता कला अभिव्यक्ति क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें.

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं मेंआत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित होती है.यह उत्सव 3 दिसंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित की गई है

प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं. प्रतिभागियों के पंजीयन, मंच प्रबंधन, मूल्यांकन एवं पुरस्कार वितरण हेतु अलग-अलग दल कार्यरत हैं.इस दौरान नालन्दा जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, वाद-विवाद, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों का आनंद लिया.इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी, प्रशिक्षक, विद्यालय प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि—युवा उत्सव का लक्ष्य युवाओं में सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है.कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, विज्ञान के प्रति रुचि तथा स्वास्थ्यपूर्ण प्रतिस्पर्धा की भावना से जोड़ना है.साथ ही, यह मंच भावी कलाकारों, साहित्यकारों एवं वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है.अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नालंदा जिला प्रशासन इस प्रकार की उपयोगी एवं प्रेरणादायी गतिविधियों को निरंतर बढ़ाव मिलता है.इस अवसर पर सु शालिनी प्रकाश, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, श्रीमति स्नेहा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मति अर्चना कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी नालन्दा एवं अन्य सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Leave a Comment