Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, एक इलाजरत

मेडिकल वैन में शव के साथ रोते बिलखते परिवार

जलपाईगुड़ी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। घटना सोमवार देर रात हल्दीबाड़ी–जलपाईगुड़ी राज्य सड़क पर मध्य काशियाबाड़ी के चामड़ागदाम इलाके में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों के नाम विकास राय (17) और तन्मय राय (21) है। इनमें से एक का घर जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के नगर बेरुबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके में है, जबकि दूसरे का घर गरालबाड़ी ग्राम पंचायत के बड़ुआपाड़ा इलाके में है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक नगर बेरुबाड़ी के लालबाजारपाड़ा इलाके का निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के अंधेरे में सड़क पर तीनों युवकों को गंभीर हालत में पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को हल्दीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार सुबह हल्दीबाड़ी अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए माथाभांगा महकमा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *