Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पाली में सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पाली, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल के पास रात करीब दाे बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार एक निजी बस प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।

हॉस्पिटल में पहले से ही डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट कर दिया गया था। घायलों के पहुंचते ही तुरंत इलाज शुरू किया गया। हादसे में रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी एक साल की बच्ची दिव्या की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। माता-पिता अपनी मासूम की लाश से लिपटकर बिलखते रहे।

वहीं, खेतपालिया (मध्य प्रदेश) निवासी सात वर्षीय सोना के सीने में कांच घुस जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पाली के एडीएम सहित एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत व कई अधिकारी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। घायल यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ड्राइवर को बस धीरे चलाने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *