Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद

विभिन्न जगहों से दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद

नोएडा, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नोएडा पुलिस ने दाे जगहों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 74 किलो बेशकीमती अवैध गांजा बरामद किया है। ये बदमाश काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा के खरीद फरोख्त में संलिप्त थे।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना फेस वन पुलिस ने झुंडपुरा बॉर्डर के पास से नेताई सरकार नामक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह एक ई- रिक्शा में गांजा लेकर जा रहा था। इसके पास से पुलिस ने 64 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे को गोल्डन गांजा कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत बाजार में ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित पश्चिम बंगाल से गांजा तस्करी करके लाता है, तथा एनसीआर में बेचता है।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 24 पुलिस काे आज सुबह को एक सूचना के आधार पर मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 10 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *