Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

हाथरस 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दो सगी बहनों को मार पीटकर घर से निकल दिया। एक बहन ने 16 अक्टूबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

महिला थाना प्रभारी सोनम ने शनिवार को बताया कि सहपऊ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी व उसकी छोटी बहन की शादी 22 जनवरी 2019 को आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने दोनों बहनों की शादी में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में अलग-अलग कार की मांग करने लगे। आरोप है कि 8 जुलाई को ससुरालीजनों ने दोनों बहनों को मारपीट कर एक गाड़ी में डालकर मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / LUCKY KUMAR SHARMA

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *