Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नगदी व दो मोबाइल फोन बरामद

प्रयागराज के हंडिया थाने में गिरफ्तार आरोपितों का छाया चित्र

प्रयागराज, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से लूट 6400 रूपए नगद और लूट के दो मोबाइल एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित में प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के भेल्सी गांव निवासी सचिन कन्नौजिया पुत्र कड़ेदीन कन्नौजिया और पड़ोसी अनुराग मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा हैं। पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि 19 दिसम्बर को हण्डिया थाना क्षेत्र के पैगहा गांव में मारपीट करके एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए नगद और दो मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए। लूट का खुलासा करने के लिए टीम को निर्देश दिया गया था। लूट का शनिवार को खुलासा करते हुए उक्त दोनों युवकों गिरफ्तार किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *