Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस मुठभेड़ में गोली से दो बदमाश घायल, कार लूट कांड में थे फरार

गिरफ्तार लुटेरे
गिरफ़्तार लुटेरा

-25 अक्टूबर को बुक करके लूटी थी कार

फिरोजाबाद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना शिकोहाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम ने रविवार देर रात्रि दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को दीपक पुत्र प्रमोद कुमार की वैगन-आर कार संख्या यूपी -83-एजेड-5280 को शिकोहाबाद से किराए पर बुक करके ले जाने के उपरांत कार में सवारी के रूप में बैठे अभियुक्तों द्वारा हथियारों के दम पर कार को लूट लिया गया तथा उसे रास्ते में फेंक कर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण राजा उर्फ अभिमन्यू उर्फ हनी पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी नगरिया यादवान थाना भरथना जनपद इटावा व मोहित उर्फ राजा पुत्र विष्णु निवासी निवाडी कला थाना बकेवर जनपद इटावा का नाम प्रकाश में आया।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर भूड़ा भर्थरा रोड़ पर सघन चैकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक कार दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर कार सवार 02 संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में दोनों अभियुक्तगणों के पैर में गोली लग गयी। घायल अभियुक्तों की पहचान अभियुक्तगण राजा उर्फ अभिमन्यू उर्फ हनी व मोहित उर्फ राजा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं लूटी गयी वैगन-आर कार बरामद हुई है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद इटावा के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *