Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सिपाही को बंधक बनाकर पीटने के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

सिपाही को बंधक बनाकर पीटने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र स्थित उमराहट पुरवा में सिपाही को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार काे मनकी तिराहे से वांछित चल रहे दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक कुल 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उमराहट पुरवा निवासी धर्मपाल और लल्लू के रूप में हुई है। अभी कुछ अज्ञात वांछित आरोपितों की तलाश की जा रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बीते 2 दिसंबर को पुलिस जांच के लिए उमराहट पुरवा पहुंची थी। इसी दौरान सिपाही के साथ गांव के दर्जनों लोगों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की थी। इतना ही नहीं, आरोपिताें ने मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी को भी दौड़ा लिया था, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की धरपकड़ शुरू की। शनिवार को पुलिस ने मनकी तिराहे से दोनों आरोपिताें काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *