Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

7.80 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Drug

बैंगलोर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सीसीबी पुलिस ने बेंगलुरु शहर में ड्रग्स बेचने वाले दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 7.80 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान केविन रोजर और थॉमस नवीद चीम के रूप में हुई है।

बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित दिल्ली और मुंबई से ड्रग्स लाकर तकनीकी विशेषज्ञों और छात्रों को बेचते थे। वे अज्ञात जगहों पर ड्रग्स के पैकेट छोड़ते थे, लोकेशन बताते थे और ऑनलाइन पैसे लेते थे। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ बेंगलुरु सीसीबी और महादेवपुरा पुलिस स्टेशन में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 3.8 किलोग्राम एमडीएमए क्रिस्टल, एमडीएमए ब्राउन और सफेद ड्रग्स, 42 ग्राम वजन वाली 82 एक्स्टसी गोलियां, 23 किलोग्राम मारिजुआना और 482 ग्राम हाइड्रो मारिजुआना जब्त किया गया। दोनों बेंगलुरु के हेब्बागोडी में रह रहे थे।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश महादेवप्पा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *