Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

शिक्षा विभाग के दो अधिकारी पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा और सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह

बरेली, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एंटी करप्शन संगठन बरेली मंडल की टीम ने सोमवार को कलान विकास खंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा और सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया।

ट्रैप टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों ने प्राथमिक विद्यालय देवहड़ा में तैनात प्रधानाध्यापक की ड्यूटी से अनुपस्थिति अवधि के निस्तारण के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। सोमवार दोपहर 2:13 बजे कस्बा कलान में राजकीय इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान के पास जैसे ही आराेपिताे ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। अब दोनों के खिलाफ शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि रिश्वत से जुड़ी किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल दें।————–

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *