
काठमांडू, 01 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पुलिस ने 74 करोड़ रुपये के क्रिप्टो करेंसी कारोबार में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस एक हफ्ते में क्रिप्टो कारोबार में यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है.
Superintendent of Police पवन कुमार भट्टाराई के अनुसार मूल रूप से मोरंग के रहने वाले काठमांडू निवासी 36 वर्षीय विशाल डंगोल और काठमांडू के कलंकी में निवास कर रहे 45 वर्षीय उमेश श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया गया है. विशेष सूचना के आधार पर काठमांडू जिला पुलिस परिसर की टीम ने Monday को बिजुलीबजार क्षेत्र से इन दोनों लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने क्रिप्टो लेनदेन में उपयोग किए गए पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
भट्टाराई ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है. उन्होंने बताया कि इस हफ्ते की अब दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है. पिछली बार क्रिप्टो कारोबार में संलग्न दो युवाओं की गिरफ्तारी के बाद आज यह गिरफ्तारी हुई है.
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज दास
