Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

मासूम के अंगदान से मिलेगी दो लोगों को नई जिंदगी, ब्रेन डेड होने पर किडनी और लिवर डोनेट किए

jodhpur

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर एम्स में पांच साल के बच्चे के ब्रेन डेड होने पर परिवार ने ऑर्गन डोनेट किए हैं। इससे अब दो लोगों को नई जिंदगी मिल सकेगी। बालक की दो किडनी जोधपुर एम्स में एडमिट मरीज को लगाई जाएगी। वहीं ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर को दिल्ली के लिए जोधपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। वहां से लिवर दिल्ली भेजा गया है।

एम्स के अनुसार, बालोतरा में नाइयों की ढाणी गिडा के रहने वाले भोमाराम (5) पुत्र भैराराम को बार-बार दौरे पडऩे की समस्या पर 15 दिसंबर को एम्स लाया गया था। पीडियाट्रिक इमरजेंसी विभाग में भोमाराम का इलाज शुरू किया। इस दौरान सीटी स्कैन से लेकर कई टेस्ट किए गए।

जांच में उसके सेरेब्रल एडिमा पाई गई। इसके बाद जांच में स्टेट्स एप्लेप्टिक्स और सेंट्रल डायबिटीज एनसीपीडस हुआ। दिमाग में बार बार दौरे पडऩे से भोमाराम ब्रेन डेड हो गया। इसके बाद परिवार को ऑर्गन डोनेट करने के बारे में बताया गया। इस पर परिजन सहमत हुए और उसके बाद सोमवार सुबह ऑर्गन डोनेशन करने के बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द की गई। उसका एक लिवर फ्लाइट से आईएलबीएस दिल्ली भेजा गया। जबकि उसकी दो किडनी जोधपुर एम्स में ही एडमिट मरीज को लगाई गई।

एम्स के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि इस अंगदान से दो लोगों को नई जिंदगी मिल सकेगी। ट्रांसप्लांट के नोडल अधिकारी दो शिवचरण ने बताया कि ऑर्गन डोनेट करने के बाद पांच से छह घंटे में लगाना जरूरी होता है। इसलिए लिवर को फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया।

एम्स जोधपुर में ये अब तक का 10वा कैडेवरिक अंगदान है। जबकि दूसरा बाल अंगदान है। एम्स में अब तन 16 किडनी और लिवर केडेवरिक ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के अंतर्गत सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *