Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बीकानेर के दो खिलाड़ी चयनित

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के हैण्डबाल खिलाड़ी करेंगें प्रदेश का प्रतिनिधित्व

बीकानेर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल अंडर-14 छात्र वर्ग प्रतियोगिता आगामी 5 से 10 जनवरी तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए बीकानेर स्थित विद्यालय के दो छात्र खिलाड़ियों का चयन राजस्थान टीम में किया गया है।

आवास गृहाधिपति विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि भूपेंद्र जाट और गोविंद जाट का चयन राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत के अनुसार दोनों खिलाड़ी लगातार दूसरी बार राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय प्रशासन और खेल विभाग में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक सहित खेल प्रशिक्षकों और शैक्षणिक स्टाफ ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को इस उपलब्धि पर बधाई दी और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *