गुरुग्राम के सिकंदरपुर में दो क्विंटल प्लास्टिक जब्त, 25 हजार के चालान

फोटो नंबर 2= सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक और स्वच्छता जागरूकता अभियान चलते नगर निगम के कर्मचारी एवं संस्था के सदस्य.

गुरुग्राम, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नगर निगम गुरुग्राम एवं राइजिंग फाउंडेशन के सहयोग से गांव सिकंदरपुर में स्वच्छता अभियान एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की.

इस अभियान में कुल दो क्विंटल छह किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 25 हजार के चालान किए गए. अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था. निरीक्षण टीम ने पर्यावरण हित में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान करते हुए यह भी संदेश दिया कि यह निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण टीम में Haryana राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी गुरुग्राम (उत्तर) अंकाक्षा तंवर, सहायक पर्यावरण अभियंता कामेश, एमसीजी से सहायक स्वच्छता निरीक्षक भूपेंद्र व सहायक पर्यावरण अभियंता आरशि गहलावत शामिल रहे.

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment