Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

नैनीताल में दो सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

विधायक सरिता आर्या

नैनीताल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकास खंड में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए 19 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) मोटर मार्ग, जो कि कैंची धाम बाई पास का भी हिस्सा है, पर पुल निर्माण हेतु 9 करोड़ 63 लाख रुपए तथा शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग की 10 किलोमीटर लंबी जीर्ण-क्षीण सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु 10 करोड़ 28 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत है और इससे आवागमन एवं विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने नैनीताल के विकास में सकारात्मक सहयोग के लिए जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *