
Prayagraj, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम ने sunday को लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्याें काे गिरफ्तार किया. पकड़े गए युवकों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और दो लाख रुपए नकद बरामद किया है. यह जानकारी पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने दी.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित में Bihar के नौगढ़ जिले में स्थित तेतरी थाना क्षेत्र के घुरुऊजोत गांव निवासी अकरम खान पुत्र असगर अली और Prayagraj जिले के मेजा थाना क्षेत्र में स्थित मिझया गांव निवासी वीरेन्द्र यादव पुत्र श्यामलाल है. उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थनगर जिले के डोमरियागंज थाना क्षेत्र के बंजरहवां गांव निवासी सालिकराम पुत्र रम्मपत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित रेलवे जंक्शन प्लेटफार्म नं. 10 की तरफ स्क्रैप का माल उठाते समय कुछ व्यक्तियों ने लाठी डन्डे से मारपीट कर मेरे रुपये छीन ले गये. पुलिस टीम ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम ने sunday को एस. एम. सी. स्कूल के पास से आराेपिताें काे गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन(1 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 आईफोन एप्पल, 1 सामान्य फोन एवं 200000 रूपये (दो लाख) नकद बरामद किया . दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
