Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

देसी कट्टा के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार

गिरफ्तार लुटेरा

नवादा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

नवादा नगर के राजेंद्र नगर इलाके में हथियार के बल पर महिला से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अतुल कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नवादा टाउन हॉल के पास हथियार लेकर घूम रहें हैं। शाम में गुप्त सूचना मिलते ही कुछ संदिग्ध व्यक्ति को टाउन हॉल के पास हथियार लेकर घूमते हुए त्वरित कार्रवाई हुए नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा उक्त जगह पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनकी सघनता से तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को कई जघन्य अपराधी कांडों की भी जानकारी दी है ।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *