Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

लूट के रुपयों व दो तमंचा के साथ दाे लुटेरे गिरफ्तार

जानकारी देते एएसपी

फर्रुखाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना कादरी गेट क्षेत्र से आठ दिन पूर्व हुई कैश कलेक्शन कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को और गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूट के रुपये सहित दो तमंचा और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।

15 दिसम्बर को रेडियंट कम्पनी के कैश कलेक्शन कर्मचारी राजेश के पैर में गोली मारकर सातनपुर के पास सात लाख रुपये लूट लिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि इस मामले में मास्टर माइंड अमित को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मनीष और निखिल दो लुटेरे फरार चल रहे थे। दोनों फरार बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 25 –25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने मनीष व निखिल निवासी मथुरा को लूट के पांच लाख रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि लूट में गई रकम की पुलिस ने शत प्रतिशत बरामदगी कर ली है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *