Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल और अवैध हथियार बरामद

शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए गिरीशपाल उर्फ गड्डू और लालता प्रसाद उर्फ नन्हकू

बरेली, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ये दोनों अपराधी नगरिया साप्ताहिक बाजार में हुई लूट की कई घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गये आभूषण, 4700 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक बाइक, दो अवैध तमंचे और छह कारतूस बरामद किए हैं।

उल्लेखनीय है कि, 1 दिसम्बर को कस्बा शाही के सर्राफ की दुकान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रार्थी सुभाष रस्तोगी से मारपीट कर उसके जेवर और 27,000 रुपये नगद लूट लिए थे। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना और मेहनत से आरोपियों का पता लगाया।

आज साेमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ पुलिस की टीम ग्राम रम्पुरा रोड के जंगल में सक्रिय हुई। पुलिस को देखकर दोनों अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की और दोनों को पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पकड़ लिया। मुठभेड़ में कांस्टेबल अंकित कुमार भी घायल हुए। घायल आरोपितों और पुलिसकर्मी को तत्काल सीएचसी शेरगढ़ ले जाया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरीशपाल उर्फ गड्डू निवासी ग्राम जंगबाजपुर, थाना सिरौली और लालता प्रसाद उर्फ नन्हकू ग्राम दुनका, थाना शाही के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने शाही और मीरगंज क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं की बात स्वीकार की। इनके पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए।

पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 109, 3/25/27 आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में 11 पाजेब, कमरबंद, चेन, कलाईबंद, लॉकेट, अंगूठी और नाक की लोंग शामिल है। इस बड़ी सफलता में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, निरीक्षक सत्य सिंह, उपनिरीक्षक राहुल पुण्डीर, शिव सागर, बृजेश कुमार, हे0कां0 अनिल कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार व अन्य टीम सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

इस बड़ी सफलता पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, मुकेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि थाना शेरगढ़ टीम की तत्परता और साहसपूर्ण कार्रवाई से लुटेरों को दबोचा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *