Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अलग-अलग घटनाओं में दाे युवकाें ने की आत्महत्या

आत्महत्या प्रतीकात्मक

हरिद्वार, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग दो युवकों अलग अलग घटनाओं में दाे युवकाें ने काेई जहरीला पदार्थ

खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और कारण का पता लगाया जा रहा है।

​

रानीपुर कोतवाल शांति कुमार के अनुसार पहली घटना गढ़मीपुर निवासी 41 वर्षीय साजिद ने काेई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि साजिद ने पत्नी से विवाद हाेने के बाद यह कदम उठाया है। साजिद पोलियोग्रस्त था और घर में आर्थिक तंगी के कारण अक्सर विवाद होता था, जो इस दुखद कदम का कारण बना।

​दूसरी घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ज्वालापुर में हुई।19 वर्षीय आशु ने काेई जहरीला खा लिया जिससे उसकी माैत हाे गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हाे सका है। रानीपुर कोतवाल ने शांति कुमार ने मामलों में बताया कि दोनों शवाें के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *