Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

जोनाई में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

up_road_accident_ayodhya

लखीमपुर (असम), 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जोनाई में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि यह हादसा एक मारुति वाहन और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार मारुति कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान अचिन पेगू और सुशील दोलै के रूप में की गई है। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *