Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

यूसीमास अबेकस मेंटल मैथ्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

यूसीमास अबेकस मेंटल मैथ्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता : मिला चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस का खिताब

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूसीमास अबेकस मेंटल मैथ्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जयपुर में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान भर से 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तीव्र गणनात्मक क्षमता, एकाग्रता एवं मानसिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

बीकानेर यूसीमास के निदेशक भानु प्रताप आचार्य ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित यूसीमास सेंटर से कुल 84 विद्यार्थियों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकानेर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता में छात्रा चार्वी भोजक ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए यूसीमास राजस्थान का सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस का खिताब अपने नाम किया तथा ₹5100 की नकद पुरस्कार राशि प्राप्त की। यह उपलब्धि बीकानेर के लिए गर्व का विषय रही। इसके अतिरिक्त रुद्र प्रताप व्यास, सूर्यांश पुरोहित, परीक्षित आचार्य, काव्या गहलोत, मानवी सुथार एवं सक्षम जोशी ने अपने-अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चौम्पियन का खिताब हासिल किया तथा ₹1100 की नकद राशि प्राप्त की। वहीं अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप ट्रॉफी जीतकर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर के विद्यार्थियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे शहर में हर्ष और गौरव का वातावरण बना हुआ है। यूसीमास संस्थान के इस उत्कृष्ट परिणाम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी किसी भी स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *