उदयपुर के अपूर्व दवे रचेंगे इतिहास, इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग में पहली बार शहर का प्रतिनिधित्व

उदयपुर के अपूर्व दिनेश दवे आगामी 23-24 अगस्त 2025 को हैदराबाद में होने जा रही आईसीएन बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर के पहले एथलीट बनेंगे जो इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करेंगे. यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानी जाती है, जिसमें दुनिया भर के 88 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. आईसीएन फेडरेशन नैचुरल फिटनेस मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग, फिजीक और फैशन इवेंट्स के लिए जाना जाता है और डब्ल्यूएडीए स्तर की टेस्टिंग के साथ शुद्ध, ड्रग-फ्री प्रतियोगिताएं आयोजित करता है.

अपूर्व दवे

अपूर्व दवे की फिटनेस यात्रा साधारण उद्देश्य से शुरू हुई थी—सिर्फ़ खुद को स्वस्थ और फिट रखना. लेकिन 34 वर्ष की उम्र में अपूर्व आज उस मुकाम पर हैं जहां लाखों लोग पहुंचने का सिर्फ सपना देखते हैं. उनका मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और किसी भी लक्ष्य की शुरुआत के लिए कोई निर्धारित समय नहीं होता. जरूरत है तो बस संकल्प और निरंतरता की.

अपूर्व एक अमेरिकी आईटी कंपनी में प्रतिदिन लगभग 9-10 घंटे फुल-टाइम काम करते हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच से समय निकालकर शारीरिक फिटनेस और मांसपेशियां बनाई हैं. खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम पूरी तरह वेजिटेरियन प्राकृतिक फूड्स के जरिए हासिल किया है, जो बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में बेहद कठिन माना जाता है.

अगर अपूर्व इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतते हैं, तो उन्हें बाली (इंडोनेशिया) और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. अपूर्व की यह उपलब्धि न केवल उदयपुर, बल्कि Rajasthan और उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है जो सोचते हैं कि अब देर हो चुकी है.

Leave a Comment