Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः नव वर्ष के पहले दिन महाकाल मंदिर में सजावट का दिखेगा नया रूप

महाकाल मंदिर में सजावट का दिखेगा नया रूप

उज्जैन, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में महालेश्वर मंदिर में अंग्रेेजी नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को बडा़ेदा की संस्था डमरूवाला ग्रुप द्वारा 11 हजार डमरू और 5 लाख रूद्राक्ष से मंदिर के द्वार एवं शिखर और महाकाल महालोक स्तंभों को सजाया जाएगा। इसके लिए संस्था के 108 लोगों का दल बड़ोदा से उज्जैन आकर अपना काम प्रारंभ कर चुका है। ये दल 31 दिसंबर की रात्रि तक सजावट को पूर्ण कर लेगा।

दल के सदस्य नरेंद्र शाह ने बताया कि महाकाल मंदिर गर्भगृह के पूर्व नंदी दरवाजा पर,महाकाल मंदिर शिखर, नंदी हाल,चांदी द्वार तथा महाकाल महालोक के स्तंभों को रूद्राक्ष,डमरू,झूमर,फूलों की लड़ों एवं आकर्षक लडिय़ों से सजाया जाएगा। इस टीम के सदस्यों की खास बात यह है कि ये सभी अपनी बाईक से बड़ोदा से उज्जैन आए हैं। सजावट का जो भी व्यय है,दल के सदस्यों द्वारा ही वहन किया जाता है। इसके पूर्व यह दल केदारनाथ मंदिर में भी सजावट कर चुका है।

महाकाल मंदिर क्षेत्र में मिनी कुंभ का नजारा

मंगलवार को भी महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर प्रबंध समिति के अनुमान के अनुसार मंगलवार भस्मार्ती से रात्रि शयन आरती तक करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इस पूरे क्षेत्र में मंगलवार प्रात: से रात्रि तक मिनी कुंभ का नजारा था। श्रद्धालुओं की भीड़ हर तरफ फैली हुई थी। श्रद्धालुओ का तांता यहां के अलावा हरसिद्धि मंदिर, शिप्रा तट पर,काल भैरव मंदिर,सांदीपनि आश्रम,मंगलनाथ, सिद्धवट में भी रहा। दोपहर बाद से पटनी बाजार, गोपाल मंदिर,सराफा सती गेट और कण्ठाल तक बाहर से आए श्रद्धालु घुमते-खरीददारी करते दिखे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *