Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः स्कूल के बाहर छेड़छाड़ कर रहे कोलकत्ता के युवक को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पकडक़र पुलिस के हवाले किया

स्कूल के बाहर छेड़छाड़ कर रहा था कोलकत्ता का युवक

उज्जैन, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार शाम को तेलीवाड़ा चौराहा के समीप स्थित एक निजी स्कूल के बाहर से कोलकत्ता निवासी एक युवक को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। युवक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कालिदास स्कूल के समीप एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ा था। जिसका नाम असगर पिता रहीम अली सरकार निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल है। वर्तमान में वह इंदौर में रहकर सोने-चांदी की डिजाइन बनाने का काम करता है। आरोप है कि वह पिछले कुछ दिनों से स्कूल के बाहर खड़े होकर छात्र के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। सूचना मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी कपिल कसेरा, राहुल सिसौदिया, दिनेश मकवाना, अशोक माली, प्रणव व्यास सहित अन्य ने सोमवार को स्कूल के बाहर से पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके बैग से कई संदिग्ध वस्तुए मिली है। थाना प्रभारी डीबीएस तोमर ने बताया युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *