उज्जैन : एयर मार्शल सूरत सिंह ने किये महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल सूरत सिंह ने बुधवार शाम ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के. तिवारी ने सम्मान किया।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल



