Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः बुधवार से दो दिन बदली रहेगी महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र की व्यवस्था

उज्जैन में बाहर से आनेवाले श्रद्धालु दें विशेष ध्यान

उज्जैन, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अंग्रेजी नववर्ष परिप्रेक्ष्य में शहर में 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आनेवाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ की को देखते हुए यातायात थाना पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, जाम की स्थिति से बचाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष यातायात व्यवस्था,वाहन पार्किंग और मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की गई है।

एसपी प्रदीप शर्मा एवं यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि बुधवार एवं गुरूवार को व्यवस्था इसप्रकार रहेगी-

दर्शन व्यवस्था

सभी श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन पार्क कर, पैदल मार्ग शक्ति पथ के माध्यम से इंटरप्रिटेशन सेंटर होते हुए महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था

* इंदौर, देवास एवं मक्सी मार्ग से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा, हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, कर्कराज पार्किंग, इंटरप्रिटेशन पार्किंग एवं भील समाज पार्किंग में पार्क होंगे।

* उक्त पार्किंग स्थल भरने की स्थिति में हरिफाटक चौराहा स्थित मनंत गार्डन पार्किंग, इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग तथा हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग का उपयोग किया जाएगा।

* बडऩगर एवं नागदा मार्ग से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज, मुरलीपुरा, शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।

* आगर मार्ग से आने वाले वाहन मकोडिय़ा आम, खाक चौक, जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।

* कार्तिक मेला मैदान भरने पर वाहनों को कृषि उपार्जन मैदान में पार्क कराया जाएगा।

दो पहिया वाहन पार्किंग

शहर के बाहर से दो पहिया वाहन पर आनेवाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन यहां करने होंगे पार्क-

* इंदौर/देवास/मक्सी मार्ग- हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, भील समाज एवं कर्कराज पार्किंग।

* बडऩगर/आगर/नागदा मार्ग- हरिसिद्धि पाल पार्किंग।

* हरिसिद्धि पाल पार्किंग भरने पर शंकराचार्य चौराहा के पास गुरुद्वारा भूमि।

श्रद्धालुओं के लिए बस सुविधा

श्री शर्मा ने बताया कि हरिफाटक चौराहा से चारधाम टर्निंग तक नगर निगम द्वारा बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

पार्किंग से वाहन निकास मार्ग

* कर्कराज एवं भील समाज पार्किंग- नरसिंहघाट, भूखीमाता मार्ग, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज बायपास, इंदौर/भोपाल/देवास।

* इंटरप्रिटेशन पार्किंग- जयसिंहपुरा, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज बायपास।

* मनंत गार्डन/ इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग- वाकणकर ब्रिज, दाउदखेड़ी बायपास।

* हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग- नीलगंगा चौराहा, शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेड़ा चौराहा।

रिजर्व पार्किंग

शहर की सभी पार्किंग पूर्ण भर जाने की स्थिति में इंदौर, देवास एवं भोपाल से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा।

भारी वाहन डायवर्जन व्यवस्था

* इंदौर से नागदा/आगर/मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहन तपोभूमि, देवास बायपास, मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप, श्री सिंथेटिक्स।

* मक्सी से देवास/इंदौर की ओर से जाने वाले भारती वाहन श्री सिंथेटिक्स, सैफी पेट्रोल पंप, मारुति शोरूम, देवास रोड, नरवर बायपास।

* बडऩगर/नागदा/आगर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज, साढ़ू माता की बावड़ी, चोपाल सागर, मंडी, पांड्याखेड़ी चौराहा।

उज्जैनवासी ध्यान दें,यहां रहेगा वाहन प्रवेश प्रतिबंध

बुधवार तडक़े 4 बजे से इन मार्गों पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा-

* हरिफाटक-टी से महाकाल घाटी चौराहा।

* जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा/चारधाम पार्किंग की ओर।

* शंकराचार्य चौराहा से नरसिंहघ् ााट की ओर।

* शंकराचार्य चौराहा से दानी गेट की ओर।

* भूखी माता टर्निंग से नरसिंह घाट की ओर।

* दौलतगंज से लोहे के पुल की ओर।

* कंठाल चौराहा से छत्रीचौक की ओर।

* तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग की ओर।

* दानीगेट से गणगौर दरवाजा/हरिसिद्धि पाल की ओर।

* के.डी. गेट से कमरी मार्ग की ओर।

* भागीरथ तिराहा से टंकी चौराहा की ओर।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *