Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरकोट माता मंदिर में पूजन कर खरीदे सिंघाड़े

नगरकोट माता मंदिर में माता की आरती कर पूजन
खरीदे सिंघाड़े

– प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

भोपाल, 30 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात उज्जैन के बुधवारिया चौराहे पर माता के पंडाल पहुंचकर माता का पूजन किया और नगरकोट माता मंदिर में माता की आरती कर पूजन किया। उन्होंने इस दौरान देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर कोट माता मंदिर में पूजन करने के बाद मंदिर के बाहर दुकान से सिंघाड़े खरीदे और महिला दुकानदार से चर्चा कर उनके परिवार और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांडियाखेड़ी में अलख उज्जैनी संस्था के गरबा उत्सव में भी शामिल हुये।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *