उज्जैनः उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किये महाकालेश्वर भस्म आरती में दर्शन


उज्जैन, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में दर्शन लाभ प्राप्त किया। दर्शन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने श्री शुक्ला का स्वागत एवं सम्मान किया।
जस्टिस पंचोली ने किए महाकाल दर्शन
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली ने सोमवार प्रातः मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल की भस्म आरती में दर्शन किये।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल



